अंबेडकरनगर के परिवहन महकमे के एआरटीओ और पीटीओ पर धन उगाही का आरोप

अंबेडकरनगर के परिवहन महकमे के एआरटीओ और पीटीओ पर धन उगाही का आरोप


 अंबेडकरनगर के परिवहन विभाग में ट्रकों की एंट्री पर की जा रही  है उगाही!


ओवर लोडेड वाहनों के सड़क पर निर्बाध फर्राटा भरने के लिए परिवहन विभाग के पीटीओ को कहा जा रहा है जिम्मेदार।


- सत्यम सिंह


अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर परिवहन  कार्यालय में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर तो है ही, इसके अलावा जिले और शहर की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर परिवहन विभाग के अधिकारी(पीटीओ)की मेहरबानी दिख रही है। क्षमता से दोगुना लोड लेकर सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहनों पर कोई कार्रवाई होते नहीं दिखती है।


क्षमता से अधिक माल़ भरकर सड़कों पर चलने वाले डंपर, ट्रक और ट्रैक्टरों पर निरंतर कार्रवाई नहीं होती है। खाना पूर्ति के लिए कभी कभार ही एक-दो ट्रेक्टर, डंपरों को पकड़कर थाने में खड़ा कर दिया जाता है।  लगातार कार्रवाई न होने से ओवरलोड वाहनों का सड़कों पर निकलना बंद नहीं हो रहा है।

सूत्र बताते हैं कि जिले में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के नाम पर गड़बड़ी होती है।


सोशल मीडिया के अनुसार, 


रात्रि में पीटीओ द्वारा जनपद के मुख्य मार्गों पर चलता है अवैध वसूली का खेल और शहर में ओवरलोड ट्रकों की एंट्री खुलेआम चलती है. कहते हैं कि जो गाड़ी बगैर इनके आदेश के नो एंट्री में चलती है उसे दंडित किया जाता है, उससे ही जुर्माना वसूल किया जाता है।


ओवरलोड ट्रकों की एंट्री का खुलेआम खेल चल रहा है. इसके बारे में बताया जाता है कि यह खेल पी टीओ के इशारे पर चलता  है. शहर में ओवरलोड ट्रकों की एंट्री खुलेआम चलती है. जो गाड़ी इनकी एंट्री की नहीं होती उसे दंडित किया जाता है, उससे ही जुर्माना वसूल किया जाता है।


नियम विरुद्ध ओवर लोडेड वाहनों के संचालन से राजस्व की हानि के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा होता है।ARTO और PTO के कारनामों की जांच बहुत आवश्यक बताई जा रही है। क्या ओवरलोड वाहनों के संचालन में परिवहन विभाग के पीटीओ ही दोषी हैं या फिर जिला परिवहन महकमा के मुखिया ARTO और पीटीओ दोनो..? 


Post a Comment

और नया पुराने