हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार



- सत्यम सिंह


अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के लेखपाल संघ अध्यक्ष रूपेश यादव पर पांच नवंबर को हुए हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर अकबरपुर तहसील में धरना दिया। धरने के बाद संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग किया है।


 जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में अकबरपुर तहसील के लेखपालों ने कहा कि 5 नवंबर को लेखपाल संघ अकबरपुर के अध्यक्ष रूपेश यादव पर शाम को घर जाते समय दोस्तपुर रोड कृष्णानगर कॉलोनी के पास राजेश दुबे ने अपने दर्जन पर साथियों के साथ हमला कर दिया था, जिसमें रुपेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 


इस मामले में रुपेश यादव की तहरीर पर अकबरपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई, जिससे लेखपाल संघ आहत है और कोई कार्य करने में असमर्थ है। लेखपालों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किया जाए नहीं तो लेखपाल संघ का धरना आगे भी चलता रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने