सैदापुर गांव में अम्बेडकर प्रतिमा को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

सैदापुर गांव में अम्बेडकर प्रतिमा को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त


अम्बेडकरनगर। अभी जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत वाजिदपुर गांव में डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने और इससे उपजे बवाल का समापन नहीं हुआ था, तभी कुछ शरारती तत्वों ने जिले के थाना सम्मनपुर के सैदापुर गांव में अम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया ।  


गुरुवार को स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में प्रतिमा को ठीक कराने का काम शुरू कर दी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाके में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।


सूचना के अनुसार सम्मनपुर थाना इलाके के सैदापुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की कई सालों से प्रतिमा लगी है। बताया जाता है कि बुधवार बीती रात अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो भीड़ जुट गई और सूचना पुलिस को दिया।


 सूचना पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर प्रशासन ने आनन-फानन में प्रतिमा को ठीक कराने का काम शुरू किया है। खबर है कि अज्ञात के खिलाफ थाना सम्मनपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। 

Post a Comment

और नया पुराने