पशु चिकित्सक के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज

पशु चिकित्सक के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज


अम्बेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सक पर महिला ने चिकित्सालय पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ दुराचार व धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, हालांकि पशु चिकित्सक फरार है।

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र की महिला ने मंगलवार को बीमार गाय की दवा लेने हंसवर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर गई थी। चिकित्सक गिरीश चंद यादव पर महिला को दवा देने के बहाने कमरे में ले जाकर दुराचार किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। चिकित्सक रंजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समय की घटना बताई जा रही है उस समय चिकित्सालय में दो संभ्रांत लोग मौजूद थे। 

बताया गया है कि हंसवर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने