जिला अस्पताल में व्यवस्था रामभरोसे , डेंगू मरीजों को किया जा रहा रेफर

जिला अस्पताल में व्यवस्था रामभरोसे , डेंगू मरीजों को किया जा रहा रेफर


- सत्यम सिंह

अम्बेडकरनगर।  ज्योतिबा फुले जिला चिकित्सालय में डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए व्यवस्था रामभरोसे है, यहां दिखाने के लिए 10 बेड का विशेष डेंगू वार्ड तो बना दिया गया है, लेकिन जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 202 पहुंचने के बाद भी यहां एक भी मरीज भर्ती नहीं है। यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है, बल्कि जो मरीज आते हैं उनको मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाता है, जिससे मरीज या तो प्राइवेट अस्पताल में जाता है या मेडिकल कालेज।


 जिले में डेंगू संक्रमण रोग के तेजी से पांव पसारने के बावजूद जिला अस्पताल में पर्याप्त प्रबंध नहीं हैं। हालात ये हैं कि जब डेंगू प्रतिदिन 10 से 20 लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है, तब भी यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। खानापूर्ति करने के लिए बीते दिनों विशेष वार्ड में 10 बेड आरक्षित कर दिए गए। दावा किया गया कि डेंगू से बचाने के लिए यहां संबंधित मरीजों को भर्ती किया जाएगा।


 इससे प्रभावित मरीजों के साथ ही अन्य नागरिकों में यह भरोसा बना कि डेंगू का बेहतर उपचार जिला अस्पताल में ही हो सकेगा, लेकिन ये उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। अस्पताल में डेंगू प्रभावित एक भी मरीज को यहां भर्ती नहीं किया जा रहा है। इसके पीछे यहां प्लेटलेट्स गणना करने की मशीन के खराब होने को कारण बताया जा रहा है, लेकिन मरीज व तीमारदार इसे जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही व मनमानी करार दे रहे हैं।


मौजूदा समय में डेंगू के 202 मरीज है,  लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज सदरपुर में डेंगू के 21 मरीज भर्ती है, यंहा एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। टांडा ब्लाक में 122 डेंगू के मरीज मिले है। 


Post a Comment

और नया पुराने