अम्बेडकरनगर। जिले के जलालपुर में अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने गुस्साए लोगों को समझा--बुझाकर शांत कराया।
जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर-अकबरपुर रोड से कुछ दूरी पर डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगी हुई है। शुक्रवार देर रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा पर काला पेंट लगा दिया। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो वह आक्रोशित हो गए। सड़क जाम कर दी। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम जलालपुर और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि किसी अराजकतत्व ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोत दी थी, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए थे। उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी दोषी होगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)