पीएम आवास न बनवाने वालों 268 लाभार्थियों के खिलाफ जारी होगी आरसी : पीओ डूडा

पीएम आवास न बनवाने वालों 268 लाभार्थियों के खिलाफ जारी होगी आरसी : पीओ डूडा

अम्बेडकरनगर।  प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पहली किस्त पाने के बाद भी कार्य शुरू न करने वाले लाभार्थियों के खिलाफ आरसी जारी कर उनसे प्राप्त धन की वसूली की जाएगी। ऐसे लोगो को डूडा की तरफ से कई बार नोटिस देकर उनसे आवास निर्माण शुरू करने के लिए कहा गया, लेकिन अब तक करीब 268 लोगो ने काम शुरू नही किया, जिसके चलते अब इनसे वसूली की जाएगी। 


- सत्यम सिंह




केंद्र सरकार ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर हो और जो कच्चे मकान में रह रहे है। ऐसे परिवारों को प्रधान आवास योजना के तहत आवास की सुविधा उपलब्ध करा रही है, लेकिन कुछ ऐसे लाभार्थी है, जिन्हें आवास बनवाने के लिए प्रथम किस्त मिल गया है, लेकिन अभी तक उनके द्वारा आवास निर्माण का कार्य भी नही शुरू किया गया।


 डूडा कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री आवास के लिए जिले में कुल स्वीकृत आवास के सापेक्ष प्रथम किश्त जारी होने के उपरांत कुल 268 लाभार्थियों द्वारा कार्य प्रारम्भ नहीं कराया गया। डूडा कार्यालय के अनुसार 31 दिसम्बर 2021 से पूर्व प्रथम किस्त जारी होने के बाद 118 लाभार्थियों ने काम नही शुरू कराया। 


वही 31 दिसम्बर 2021 से पूर्व द्वितीय किस्त जारी होने के बाद कार्य 180 लाभार्थियों ने काम नही शुरू कराया, जिसके बाद डूडा कार्यालय कर्मचारियों द्वारा लाभार्थियों से कई बार कार्य प्रारम्भ करने के लिए निर्देश दिया गया है, लेकिन लाभार्थियों द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, जिसके बाद परियोजना अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया। पीओ डूडा, अपर उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि यदि लाभार्थियों द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो आरसी जारी की जा सकती है।


Post a Comment

और नया पुराने