अकबरपुर नपाप का कार्यकाल समाप्त, अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह बनी प्रशासक

अकबरपुर नपाप का कार्यकाल समाप्त, अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह बनी प्रशासक

अम्बेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव 2017 में चुनी गई अकबरपुर शहर की सरकार का कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। अकबरपुर नगर पालिका में पालिका परिषद का कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बतौर प्रशासक पालिका परिषद का कार्यभार संभाल लिया।



प्रशासक/ ईओ 
 बीना सिंह 

- सत्यम सिंह


अकबरपुर नगर पालिका परिषद में 25 दिसंबर को खत्म हुए पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता के कार्यकाल के साथ हुई है। बतौर प्रशासक पालिका परिषद के कामकाज की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने संभाल ली।


प्रशासक/ ईओ ने भरोसा दिलाया कि निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक पालिका परिषद का कामकाज पूरी जिम्मेदारी से निभाया जाएगा। इस दौरान नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित कराने का प्रयास रहेगा। 


बीना सिंह ने बताया कि विकास कार्यों के लिए निर्गत होने वाली राशि का खर्च नपाप कार्यालय के लेखाकार के परामर्श व सहयोग से होगा। वर्तमान में नगर पालिका के खाते में 15वें वित्त योजना के तहत एक करोड़ से अधिक की राशि है। 

Post a Comment

और नया पुराने