राम मंदिर एक दुकानदारी, पूजा करने वाले बेवकूफ....

राम मंदिर एक दुकानदारी, पूजा करने वाले बेवकूफ....

गाजीपुर में नायब तहसीलदार का राम मंदिर पर दिया गया विवादित बयान वायरल हो रहा है। वीडियो में नायब तहसीलदार ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को दुकानदारी करना बताया है। वीडियो में उन्होंने मन्दिर में जाने और पूजा करने वालों को बेवकूफ कहा। नायब तहसीलदार ने ईश्वर में आस्था को गलत बताया।






गाजीपुर की सेवराई तहसील के नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर का ये गैर जिम्मेदराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल मंगलवार दोपहर में शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां कामाख्या धाम पर दर्शन के लिए विशेष उच्च शिक्षा सचिव समेत अन्य अधिकारी पहुंचे थे। अधिकारियों को मंदिर में दर्शन कराने के बाद हिम्मत बहादुर ने मंदिर जाने वालों को बेवकूफ बता दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर जाते हैं और ईश्वर में आस्था रखते हैं वे लोग बेवकूफ हैं। जब वे ये बात कह रहे थे तो उस समय कैमरा ऑन था। जिसके बाद उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के सवालों का बेअदबी से जवाब देते हुए नायब तहसीलदार ने कहा कि मंदिर में आस्था रखने वाले लोग बेवकूफ हैं। अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर डंके की चोट पर कहता हूं कि दुकानदारी है। इस बात को जहां भेजना है, भेज दीजिए। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। इतना कमजोर नहीं हूं। हालांकि जब वहां मौजूद लेखपालों ने देखा कि हिम्मत बहादुर विवादित बयान दे रहे हैं तो उन्हें पकड़कर ले गए।


सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि नायब तहसीलदार पहले से ही अनुशासनहीन था। ड्यूटी सही से न करने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। जिसके बाद उसका 1 पहले ही स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ था। मंगलवार सुबह ही मैंने उसे रिलीव कर दिया। जिसके बाद उसका यह विवादित बयान सामने आया है। उसने अभी शायद ज्वाइन नहीं किया है। वहीं डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट आफ कंडक्ट के परे जाकर अधिकारी ने यह बयान दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने