रेलवे ट्रैक पर मिला संविदा विद्युतकर्मी का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

रेलवे ट्रैक पर मिला संविदा विद्युतकर्मी का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान



अम्बेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के रगड़गंज के पास रेलवे ट्रैक पर बिजली विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी  का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, अकबरपुर थाना इलाके के रगड़गंज के पास रेलवे ट्रक पर शनिवार देर रात स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा। 


शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगो की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव की पहचान कराई। युवक की पहचान बेवाना निवासी बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी 32 वर्षीय बृजेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


बताया जा रहा है कि युवक इंजीनियरिंग कालेज के पास बने सब स्टेशन पर लाइनमैन का कार्य करता था। शनिवार को दिन में ड्यूटी भी किया था। अकबरपुर थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Post a Comment

और नया पुराने