अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर सदर पवन कुमार जायसवाल तथा नायब तहसीलदार अकबरपुर द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले संयुक्त जिला चिकित्सालय अकबरपुर अंबेडकरनगर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर सीएम पटेल उपस्थित मिले। सभी वार्डों में कर्मचारी उपस्थित मिले। रविवार होने की वजह से अन्य कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं मिले। अवकाश के दिन सभी डॉक्टरों की ड्यूटी ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है मरीज आने पर उन्हें कॉल करके बुलाया जाता है।
