अंबेडकरनगर: पीडब्ल्यूडी स्टोर इंचार्ज अवर अभियंता ने ‘काला सोना’ पर कुंडली मारकर जमाया आसन

अंबेडकरनगर: पीडब्ल्यूडी स्टोर इंचार्ज अवर अभियंता ने ‘काला सोना’ पर कुंडली मारकर जमाया आसन

लोक निर्माण विभाग का यह जेई कहलाता है ‘धन कुबेर’ 

[लो0नि0वि0 चर्चित अवर अभियंता (02)]



अंबेडकरनगर। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में तैनात एक जेई, जो विभाग का स्टोर इंचार्ज भी है, काफी चर्चा में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस जेई की प्रसिद्धि पीडब्ल्यूडी विभाग के अन्य क्षेत्रों जैसे राजनीति आदि मे खूब है। राजनीति के दिग्गज स्वजातीय माननीयों का चहेता बना इस जेई ने अपनी हरकतों से विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को सासत में डाल रखा है। विभागीय अधिकारी भी इससे आजिज आ गए हैं। 


लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में इसने यहां विभाग में निर्बाध मनमाना करते हुए अपने 13 साल बिता दिए हैं। कहा जाता है कि यह जेई एक राजनैतिक पार्टी विशेष के समर्थक व पदाधिकारी की तरह कार्य करता है। यह अपने को राजनैतिक पार्टी का पूर्ण समर्थक बताकर स्वजातियों को प्रभावित और खुश किये रहता है। यह जेई समय-समय पर उक्त राजनैतिक पार्टी को भारी-भरकम चंदा भी देता है। स्वजातीय प्रभावशाली लोगों का बरदहस्त होने की वजह से इसने पीडब्ल्यूडी विभाग में अब तक 13 सालों में अकूत कमाई की है।


पीडब्ल्यूडी के स्टोर पर लगभग 4 सालों से कुंडली मारे बैठा यह जेई स्टोर से ही अकूत कमाई कर रहा है। अकबरपुर के टांडा रेल लाइन के किनारे पीडब्ल्यूडी के विभागीय स्टोर में रखी गई निर्माण सामग्रियों का मनमाना उपयोग करके लाखों कमाने वाला जेई विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।


  • पूर्ववर्ती एक्स ई एन का स्वजातीय होने के कारण इस जेई को मिला स्टोर का प्रभार
  • ‘काला सोना’ पर कुंडली मारे बैठा स्टोर इंचार्ज चर्चित अवर अभियंता 
  • अंबेडकरनगर पीडब्ल्यूडी स्टोर का प्रभारी/जेई अकूत कमाई में लिप्त, आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबा
  •  

इसलिए है पीडब्ल्यूडी स्टोर में रखा काला सोना का महत्व


पीडब्ल्यूडी विभाग मेें सड़क निर्माण हेतु प्रयुक्त होने वाला तारकोल ‘काला सोना’ के नाम से जाना जाता है। यह विभाग का सबसे बहुमूल्य निर्माण सामग्री है। इस काला सोना पर पीडब्ल्यूडी विभाग के इस जेई का चार साल से एक तरह से कब्जा है। 


विभागीय सूत्रों के अनुसार शासनादेश है कि दो साल ही जेई को स्टोर का चार्ज दिया जाए, फिर दूसरे अवर अभियंता को प्रभारी बनाया जाए, ऐसा करने से अवर अभियंताओं को स्टोर संचालन का अनुभव मिलेगा। लेकिन इस आदेश को ताक पर रखकर पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता द्वारा विभागीय स्टोर का इंचार्ज बना दिया गया। बताया गया है कि इस कमाऊ जेई द्वारा विभाग के अधिकारियों एवं अन्य को भी अच्छा-खासा लाभांश दिया जाता है।



Post a Comment

और नया पुराने