अंबेडकरनगर: पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक जेई के क्रियाकलापों की व्यापक चर्चा

अंबेडकरनगर: पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक जेई के क्रियाकलापों की व्यापक चर्चा

अंगद का पांव बना इस अवर अभियंता का कब होगा तबादला 

अधिकारी व अन्य विभागीय कर्मचारी इस जेई से खाते हैं खौफ

[लो0नि0वि0 चर्चित अवर अभियंता (01)] 





- सत्यम सिंह


अंबेडकरनगर। पीडब्ल्यूडी के  प्रांतीय खंड में पिछले 13 सालों (2009) से जमा अंगद का पांव सा बना एक जेई अपने कारनामों को लेकर इस समय काफी चर्चा में है। विभागीय अप्रोच और स्थानीय बाहूबलियों व प्रभावशाली ठेकेदारों के बूते पर मनमाना कर स्वंय की जेब भरने वाला ,अटूट संपत्ति अर्जित करने वाला यह जेई विभागीय अधिकारियों के लिए सिरदर्द भी साबित होने लगा है।यह अवर अभियंता अपने दंबगई के लिए पूरे विभाग में चर्चित है। बताया गया है कि यह जेई अकबरपुर-टांडा रोड स्थित लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगला का इंचार्ज भी है। 


बताया गया है कि पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के इस जेई ने अपनी विभागीय सेवा अंबेडकरनगर से ही शुरु की है अपने आगे किसी को भी नहीं सेटता है। हमेशा एट्टीट्यूड में रहता है। सूत्रों के अनुसार, लूट खसोट में अव्वल नंबर पर रहने वाला यह जेई जनपद के अभियंता संगठन का पदाधिकारी भी रह चुका है।इस जेई के क्रिया कलापों से  विभागीय कर्मचारी व उच्चाधिकारी भी खौफ खाते हैं। अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता इसका विरोध नहीं कर पाते हैं।


विभागीय सूत्रों के अनुसार इस अवर अभियंता का एक निकटतम रिश्तेदार लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय लखनऊ में मुख्य अभियंता पद पर तैनात था, जिसने बीते वर्ष वीआरएस ले लिया।उसी उच्च पदस्थ विभागीय अधिकारी के नाम और प्रभाव का लाभ उठाकर यह जेई अंबेडकरनगर के पीडब्ल्यूडी विभाग में मनमाना कर लूट-खसोट मचाए हुए था, बताया गया है कि उसका यह सिलसिला अब भी जारी है। 


विभागीय सूत्रों के अनुसार , अपनी पहुंच और पैसे के बल पर विभाग में एक छत्र राज करने वाले मनबढ़ जेई का तबादला भी नहीं हुआ। जबकि, इसने यहां लगभग 13 वर्ष पूरे कर लिए। महकमे के अन्य कर्मचारी खुलकर इसका विरोध नहीं कर पाते हैं। यह लोग चुप्पी साधकर इस कथित लूटखोर, दबंग व मनबढ़ जेई के तबादले की बांट जोह रहे हैं।




Post a Comment

और नया पुराने