अंबेडकरनगर: कृषि-भवन की जमीन पर चाय, जलपान गृह और सब्जी विक्रेताओं का अवैध कब्जा

अंबेडकरनगर: कृषि-भवन की जमीन पर चाय, जलपान गृह और सब्जी विक्रेताओं का अवैध कब्जा

सरकारी भूमि पर मुख्य प्रवेश द्वार के दोनो तरफ चाय जलपान और सब्जी विक्रेताओं ने किया कब्जा

जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया है



- सत्यम सिंह 


अंबेडकरनगर।कृषि भवन की भूमि पर आधा दर्जन व्यवसायियों ने अनधिकृत रूप से कब्जा कर रखा है। कृषि महकमा के जिला स्तरीय अधिकारियों की सह पर इन लोगों ने इस जमीन पर अस्थाई तौर पर चाय, जलपान गृह और सब्जी की दुकान खोल रखा है। 


कृषि भवन के मेन गेट यानि प्रवेश द्वार के दोनो तरफ लगभग 100 फुट लंबा और 8 फुट चौड़े भूखंड पर ये प्रभावशाली व्यवसायी काबिज हैं।इन पर कृषि विभाग के अधिकारियों की विशेष अनुकंपा है। बताया जाता है कि इन सबों ने नगर पालिका की नाली और कृषि भवन के पश्चिमी दीवाल से सटी बीच की जमीन पर अवैध कब्जा करके अपना व्यवसाय सालों से जारी रखा हुआ है। 





सूत्रों के अनुसार जिला स्तरीय कृषि अधिकारियों  की अनुकंपा से सरकारी विभागीय कार्यालय की जमीन का सदुपयोग पैसे एवम प्रभाव वाले दबंगों द्वारा स्वहितार्थ किया जा रहा है। सूत्र कहते है कि कृषि भवन की जमीन पर काबिज इन दुकानदारों से विभाग के अधिकारी प्रति माह एक निश्चित धन राशि भी वसूलते हैं।


ये व्यवसाई अतिक्रमण के दायरे में नहीं आते हैं। क्योंकि इनकी दुकानें नगर पालिका की नाली और कृषि भवन की दीवाल के मध्य है। अलबत्ता इनके ग्राहकों की भीड़ अकबरपुर टांडा सड़क मार्ग की पटरी पर जमघट लगाकर मार्ग अवरूद्ध कर देती हैं। इससे नित्य सुबह से शाम तक कृषि भवन के सामने सड़क हादसे होने की संभावना बनी रहती है।


जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए माग की जाती है कि कृषि भवन का निरीक्षण कर स्वयं हकीकत से वाकिफ हों। तदुपरांत आवश्यक उचित कार्यवाही करें।

Post a Comment

और नया पुराने