- सत्यम सिंह
अम्बेडकरनगर। जनपद में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अंबेडकरनगर श्रवण क्षेत्र मंडल के शक्ति केंद्र महारुआ बाजार हनुमान मंदिर में जलाशयों की सफाई एवं वृक्षारोपण एवं मंदिर पर स्वच्छता एवं सफाई का अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने स्वच्छता एवं साफ सफाई का महत्व विस्तार पूर्वक समझाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ संतोष सिंह।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे विधानसभा मीडिया प्रभारी भाजपा अतुल द्विवेदी, जिला प्रतिनिधि सीताराम, मंडल महामंत्री लाल बहादुर पाल, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शालिकराम धुरिया, शक्ति केंद्र संयोजक राजेश तिवारी, शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष दिलीप अग्रहरि, एवं मंडल के सभी सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता गण लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
.jpg)