मुंबई के आर0बी0के0 स्कूल के साथ अंबेडकरनगर का किया नाम रोशन
दहियावर निवासी मुदस्सिर को बधाई देने का सिलसिला जारी
- सत्यम सिंह
अंबेडकरनगर। आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित मुंबई के मीरा रोड स्थित आर0बी0के0 स्कूल के कक्षा 10 के छात्र मुदस्सिर आबिदी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्तकर परीक्षा उर्त्तीण किया। मुदस्सिर ने अपने माता-पिता, गांव, विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। इस होनहार छात्र की सफलता पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और हित-मित्रों ने बधाई दी।
बता दें कि मुदस्सिर आबिदी पुत्र मंजर आबिदी अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव दहियावर का मूल निवासी है। मुंबई के मीरा रोड में इसके पिता मंजर आबिदी और परिजन रहकर व्यवसाय करते हैं, जहां उनके साथ रहकर मुदस्सिर आबिदी भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का सपना संजोये शिक्षा ग्रहण कर रहा है। लगभग 16 वर्ष के इस मेधावी छात्र ने आर0बी0के0 पब्लिक स्कूल मीरा रोड मुंबई में शिक्षा ग्रहण कर आईसीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उज्जवल भविष्य के पथ पर चलने का मार्ग प्रशस्त किया।
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के टांडा ब्लॉक अंतर्गत दहियावर गांव मुस्लिम बाहुल्य है। इस गांव में 200 से अधिक मुस्लिम समुदाय के परिवार निवास करते हैं। इस गांव की खासियत यह है कि यहां निवास कर रहे सभी की रुझान शिक्षा की तरफ है। हर माता-पिता ऐन-केन-प्रकारेण अपने बच्चों को उच्च तालीम देने के लिए लालायित रहता है।
दहियावर की माटी में अब तक सैकड़ों चिकित्सक, राजनेता एवं उच्च प्रशासनिक अधिकारी ने जन्म लिया है। दहियावर के ही प्रख्यात चिकित्सक डॉ कैसर आबिदी मुंबई के मीरा रोड में रहकर अपनी चिकित्सीय सेवा से लोक कल्याण कर रहें हैं। मेधावी मुदस्सिर इन्हें अपना आदर्श मानता है। इन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर मेडिकल परीक्षा उर्त्तीण कर पढ़ाई कर एक अच्छा,कुशल चिकित्सक बनना चाहता है।
रविवार (14 मई 2023) को आईसीएसई की हाईस्कूल का परीक्षा फल घोषित हुआ। मुदस्सिर आबिदी पुत्र मंजर आबिदी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक कीर्तिमान बनाया है। इस खबर से दहियावर गांव समेत जिले के अन्य हिस्सों में निवास कर रहे मुदस्सिर आबिदी के स्वजातियों, नजदीकी रिश्तेदारों, हित-मित्रों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की और मुदस्सिर को बधाई व शुभकामनांए दी।
मुदस्सिर को उसकी सफलता पर अकबरपुर स्थित नेशनल गारमेंट्स प्रतिष्ठान के संचालक गण दहियावर निवासी नजमुल हसन(नज्जू), परवेज अब्बास(सज्जू), दहियावर गांव के पूर्व प्रधान अलमदार हुसैन और अकबरपुर अविरल होटल के सामने स्थित प्रमुख मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर वायलेट फार्मा के चीफ सुपरवाइजर आशुतोष तिवारी आदि ने खुशी जाहिर करते हुए मुदस्सिर के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

