सक्रिय इब्राहिमपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के ईनामिया को किया गिरफ्तार

सक्रिय इब्राहिमपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के ईनामिया को किया गिरफ्तार



अम्बेडकरनगर।बीते रविवार 14 मई  को थाना इब्रहिमपुर पुलिस टीम देखाभाल भ्रमण क्षेत्र व तलाश वाछिंत अभियुक्त के सम्बन्ध में अलनपुर से इल्तिफातगंज की तरफ जा रहा थी तभी अलनपुर मोड़ टाण्डा –मया मार्ग से 100 मीटर दूर सम्पर्क पुलिया के पास एक मोटर साइकिल पर दो व्य़क्ति तेजी से आते हुए दिखाई दिये व पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे और मोटर साइकिल को तेजी से मोड़ते समय मोटर साइकिल सड़क पर फिसल कर गिर गयी तथा पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित व्यक्तियों की सहायता हेतु गाड़ी रोक कर मदद करने का प्रयास किया गया तो उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे,जिसमे एक आरक्षी मौके पर घायल हो गया


तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो को नियत्रित करने हेतु आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गयी। जिसमें एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा एक अभियुक्त अन्धेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। घायल अभियुक्त व आरक्षी को प्राथमिक उपचार हेतु सी0एच0सी0 टाण्डा भेजा गया है। घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।


पुलिस  पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम चाँद मोहम्मद पुत्र अजमेरी निवासी सहजौरा थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर बताया तथा अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह थाना अलीगंज के मु0अ0स0-196/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैगंस्टर अधिनियम में वाछित है  तथा गिरफ्तारी हेतु 25,000 रुपए का इनामिया है । जिस कारण पुलिस टीम को देखकर पकड़े जाने के डर से भाग रहा था ।

Post a Comment

और नया पुराने