अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालयी शहर अकबरपुर स्थित एस हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को हुआ। जिसमे सात विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर मुफ्त दवाएं वितरित की गई। एस हास्पिटल में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 314 मरीजों की जांच संग दवाएं प्रदान किया।
चिकित्सालय के सर्जन डा. प्रशांत सिकरवार ने बताया जरूरतमंद के सेवाभाव के उद्देश्य से शिविर का आयोजन हुआ। सभी मरीजों का परीक्षण हो सके इसके लिए सात चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। मरीजों में काफी खुशी की लहर है, इससे सब चिकित्सक भी उत्साहित है। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स डा. प्रीति सिंह भी मौजूद रही और इस प्रयास की काफी सराहना करते हुए कहा जरूरत मंद को अच्छी और निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था देना बहुत ही पुनीत कार्य है। ऐसे कैंप लगते रहने चाहिए।
गैस्ट्रो व लेप्रोस्कोपिक सर्जन , नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक व एस हॉस्पिटल के एमडी डॉ. प्रशांत सिकरवार, न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल नाथ तिवारी, एमडी रेडियोलॉजी डा. अतुल गुप्ता, नेफ्रोलाजिस्ट डॉ. अरुण मौर्या महिला रोग विशेषज्ञ , डॉ. सीमा पांडेय, कैंसर सर्जन डॉ. विवेक मल्होत्रा, डा. शराफत तौहीद ने मरीजों के रोगों की जांच की।
मरीज धर्मेंद्र और निशा ने बताया कि हम लोगो को बाहर जाना पड़ता था अव इलाज यहां मिलेगा तो हमारा खर्चा और समय भी बचेगा और अपने घर में इलाज मिलेगा। इस दौरान लगभग सवा तीन सौ मरीजों का इलाज किया गया।
