हंसवर के भूलेपुर गांव में पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग, दस लाख का सामान जलकर हुआ राख

हंसवर के भूलेपुर गांव में पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग, दस लाख का सामान जलकर हुआ राख



अम्बेडकरनगर।जनपद के हंसवर थाना इलाके के भूलेपुर गांव में रविवार देर रात वर्पिंग मशीन व पावरलूम फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। आग की लपटों को देख कर मौके पर पंहुचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


सूचना के अनुसार हंसवर थाना इलाके के भूलेपुर गांव में मोहम्मद अख्तर की वर्पिंग मशीन व आठ लूम की फैक्ट्री संचालित है। बताया जाता है कि देर रात अचानक फैक्ट्री से लोगो ने धुंआ निकलता देखा।जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने अपना भयानक रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर पंहुचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लूम फैक्ट्री में तैयार माल और धागा समेत करीब 10 लाख का समान जलकर राख हो गया। साथ ही फैक्ट्री की मशीन भी जलकर खराब हो गयी। 


फैक्ट्री मालिक मोहम्मद अख्तर ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने बताया स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन आग से करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।

Post a Comment

और नया पुराने