पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया गया जोरदार प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया गया जोरदार प्रदर्शन



अम्बेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा अंबेडकर नगर के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली हेतु पेंशन पदयात्रा का आयोजन किया गया ‌। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष/संयोजक शिव कुमार मौर्य एवं संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष राम किशोर मौर्य ने किया। वक्ताओं ने एक सुर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।


मोर्चा के जिला संयोजक शिव कुमार ने कहा कि भारत सरकार के लगभग 70 लाख कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश के लगभग 14 लाख शिक्षक कर्मचारी अधिकारी नवीन पेंशन योजना का दंश झेल रहे हैं ऐसे में इनके भविष्य को सुरक्षित रखने का सिर्फ एक ही उपाय है पुरानी पेंशन। सरकार को चाहिए कि शेयर मार्केट पर आधारित नवीन पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करे। 


मोर्चा के संयोजक सूर्यभान सिंह ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा ।मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। बुढ़ापे में सम्मान से जीने का एकमात्र उपाय पुरानी पेंशन है।पुरानी पेंशन बहाली बुढ़ापे में सम्मान से जीने का एक तरीका है।




Post a Comment

और नया पुराने