अकबरपुर के गौसपुर वार्ड में 1.65 करोड़ की लागत से बनेगी स्थाई कान्हा गौशाला

अकबरपुर के गौसपुर वार्ड में 1.65 करोड़ की लागत से बनेगी स्थाई कान्हा गौशाला

निर्माण लागत बजट स्वीकृत, पहली किश्त का इंतजार

अनेकों विशेषताओं से परिपूर्ण होगी कान्हा गौशाला



अकबरपुर नपा की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह


- सत्यम सिंह

अम्बेडकरनगर। छुट्टा गोवंश से लोगों को राहत दिलाने के लिए सार्थक पहल की गई है। नगर पालिका प्रशासन अकबरपुर के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। जिला मुख्यालय नगर अकबरपुर के गौसपुर वार्ड में स्थाई कान्हा गौशाला के निर्माण की मंजूरी के साथ शासन की ओर से बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। वर्तमान वर्ष में मिलने वाले बजट से जल्द गौशाला का निर्माण शुरू होगा।


छुट्टा गोवंशों को संरक्षित करने के लिए शासन ने कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 15 नगरीय निकायों में 22 स्थाई कान्हा गौशाला-पशु शेल्टर होम के निर्माण की मंजूरी दी है। इसमें जिले का अकबरपुर नगर पालिका भी शामिल है। 


शासन की ओर से नगर पालिका अकबरपुर के गौसपुर वार्ड में कान्हा गौशाला एवं पशु शेल्टर होम के निर्माण को मंजूरी दी गई है। गौशाला के निर्माण का बजट 165.69 लाख रुपए निर्धारित किया गया है। जल्द ही इसके सापेक्ष 35 लाख रुपए की पहली किस्त स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से जारी कर दिया जाएगा। बजट की पहली किस्त मिलते ही निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। 


अकबरपुर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि निदेशालय से निर्माण लागत की पहली किस्त मिलने का इंतजार है। धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अभी अस्थाई कान्हा गौशाला नगर के मिर्जापुर वार्ड में संचालित है। वहां कई सुविधा उपलब्ध नहीं है। गौसपुर में बनने वाला स्थाई कान्हा गौशाला-पशु शेल्टर होम अत्याधुनिक होगा और उसमें हर तरह की सुविधा उपलब्ध होगी।जिसमें, एक साथ 500 पशु संरक्षित हो सकेंगे ।  गौशाला में पशुओं के पीने के पानी के लिए पंपिंग सेट रहेगा ।


छाया के लिए टीन शेड रहेगा ।पशु आहार,चारा के लिए एक अलग कक्ष होगा । पशुओं के नहाने के लिए तालाब का निर्माण कराया जाएगा।


Post a Comment

और नया पुराने