- सत्यम सिंह (9369424759)
अंबेडकरनगर। तीन वर्ष का कार्यकाल जिले में पूरा करने वाले 12 इंस्पेक्टरों का गैरजनपद स्थानांतरण हो गया है। इनमें से तीन इंस्पेक्टर इन दिनों कोतवाली व थाने की कमान संभाल रहे हैं।
टांडा कोतवाल अमित प्रताप सिंह का स्थानांतरण बाराबंकी कर दिया गया है तो वहीं आलापुर थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी को सुल्तानपुर भेजा गया है। जलालपुर थाना प्रभारी जेपी सिंह व एसपी के पेशकार सूबेदार यादव का स्थानांतरण भी सुल्तानपुर हुआ है।
अलग-अलग थानों में तैनात दरोगा शत्रुधन यादव व दुर्गेश मिश्र को अयोध्या, जबकि शैलेंद्र कुमार भारती, रामउग्रह सिंह, रमेश सिंह यादव, अनिल कुमार वर्मा, शिवानंद व भावना जायसवाल का स्थानांतरण सुल्तानपुर के लिए हुआ है।
