दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. अचानक ही धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए.
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई.
अचानक ही धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए. भूकंप का आने का समय दोपहर 2 बजकर 53 मिनट रहा. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र नेपाल में रहा. इसकी गहराई पृथ्वी के तल से 5 किमी रही.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार प्रजापति ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा, ''भूकंप पश्चिन नेपाल रीजन आया, जो हमारे उत्तराखंड के रीजन से सटा हुआ जोन है... ये 6.2 तीव्रता का है जो बहुत कम गहराई 5 किमी पर 2:51 बजे आया. जैसे बड़े भूकंप आते हैं तो उसके बाद आफ्टर शॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) भी होते हैं तो ये जो भूकंप आया है, उसके दो आफ्टर शॉक भी हम रिकॉर्ड कर चुके हैं इस रीजन में, ये उसी रीजन में लगभग 10 किलोमीटर के एरिया में आ चुके हैं...''
फील्ड में रिपोर्टिंग कर रहे एबीपी न्यूज के रिपोर्टर्स को भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए, वहीं दफ्तरों में भी पंखे और लाइट जैसी चीजें हिलती दिखाई दीं. नोएडा में भूकंप के झटके लगातार 10 से 15 सेकेंड तक महसूस होते रहे. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बरेली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
.jpg)