गन्ना लदे ट्राले की चपेट में आकर युवक की मौत

गन्ना लदे ट्राले की चपेट में आकर युवक की मौत



अंबेडकरनगर। बस के इंतजार में देर रात अन्नावां बाजार में खड़े मारुति एजेंसी के कर्मचारी गन्ना लदी ट्राली की चपेट में आ मौत गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्राली सहित चालक को पकड़ लिया गया।


अयोध्या जनपद के बेनी तिवारी का पूरा निवासी राजकुमार विश्वकर्मा (34) टांडा रोड स्थित मारुति एजेंसी में काम करता था। बताया जाता है कि वह रात में घर जा रहा था। अन्नावां बाजार में बस के इंतजार में खड़ा था। इसी बीच श्रवणक्षेत्र की तरफ से आई गन्ना लदी ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सिर कुचल जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।


घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजन भी पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंच गए।

Post a Comment

और नया पुराने