किसानों के लिए खुश खबरी: गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य 150 प्रति कुंतल बढ़ा, 15 मार्च से होगी खरीद शुरू, जिले के 4 लाख किसानों को होगा फायदा

किसानों के लिए खुश खबरी: गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य 150 प्रति कुंतल बढ़ा, 15 मार्च से होगी खरीद शुरू, जिले के 4 लाख किसानों को होगा फायदा



अंबेडकरनगर।शासन ने इस बार गेंहू खरीद का समर्थन मूल्य 150 रुपए कुंतल बढ़ा दिया है। इस बार किसानों के गेंहू का 2275 रुपए प्रति क्विंटल के रेट से भुगतान होगा। पिछले साल गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति कुंतल था। इस बढ़ी हुई कीमत का अम्बेडकरनगर में 4 लाख किसान लाभ उठाएंगे।


 01 जनवरी से गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण का काम भी शुरू हो गया है। जिले में गेहूं खरीद 15 मार्च से शुरू होगा।


बढ़ती महंगाई में शासन ने किसानों को फायदा देने के लिए इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपए प्रति कुंतल की वृद्धि की है। गेंहू इस बार 2,275 रुपए प्रति कुंतल पर खरीद होगी।


जिले में करीब 4 लाख गेंहू किसान है, जिन्होंने 1 लाख 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बुवाई किया है। किसानों की माग थी कि गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाए। उनका कहना था कि सिंचाई, खाद और बीज के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए गेहूं के समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की जानी चाहिए।किसानों की जायज माग के मद्देनजर शासन ने 150 रुपए की वृद्धि कर दिया है।


जिले में गेंहू खरीद 15 मार्च से होनी है। इसके लिए एक जनवरी से पंजीकरण का काम भी शुरू हो गया है।

Post a Comment

और नया पुराने