पुराने व घाघ बाबू के क्रिया कलापों पर हाकिम की खास नजर होगी
बैनामा दफ्तर अकबरपुर में व्याप्त मनमानी और भ्रष्टाचार एवम यहां के एक चर्चित बाबू की शिकायतें हो चुकी हैं अनेकों बार
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर के पुरानी तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में जल्द ही डीएम का औचक छापा पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार काफी दिनों से मीडिया में बैनामा दफ्तर में व्याप्त भ्रष्टाचार और एक चर्चित बाबू के अशोभनीय व्यवहार की शिकायतें मिलने से जिले के आला हाकिम काफी नाराज हैं।
जनपद मुख्यालय अकबरपुर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। रजिस्ट्री कार्यालय में तैनात एक बाबू रजिस्ट्रार बनकर लोगों का शोषण कर रहा हैं। लोगों से इसके द्वारा दस्तावेज रजिस्ट्री करने की ऐवज में मोटी रकम वसूली जाती है और उक्त रकम न देने पर स्टांप चोरी का नोटिस भेजने की बात कही जाती है।
यह चर्चित बाबू सब रजिस्टार बनकर मनचाही रकम लोगों से वसूलता है। इनके ही इशारे पर कार्यालय में अन्य कर्मचारी भी अवैध वसूली करते हैं । मिली जानकारी के अनुसार इस बाबू के तमाम हित मित्र रिश्तेदार उप निबंधक कार्यालय के इर्दण्गिर्द स्टांप बेचने का कार्य करते हैं। यह स्टांप वेंडर्स क्रय विक्रय करने वालों एवं अन्य जरूरतमंदों से दो तीन गुना अधिक कीमत वसूल कर स्टाम्प बेचते हैं। इसकी खबरें प्रायः सोशल मीडिया में रहती है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय एवम धनाड्य परिवार से ताल्लुक रखने वाला यह बाबू सब रजिस्ट्रार को अपनी उंगलियों पर नचाता है। बाहुबलियोंए प्रभावशाली एठेकेदारोंए वकीलों एवं सत्ता पक्ष के लोगों से मधुर संबंध बनाने वाले इस दबंग बाबू की शिकायतें कई बार की जा चुकी है। मीडिया की खबरों में यह बाबू और इसका कारनामा हमेशा सुर्खियों में रहा करता है। बावजूद इसके यह अंगद का पांव बना हुआ हैं।
विभाग के अन्य कर्मचारी जो इसकी बात नहीं मानते हैं वह दंडित किए जाते हैं। अनेकों कर्मचारी यहां से अपना तबादला करवा चुके हैं। इधर कई सालों से एकमात्र निवर्तमान डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने रजिस्ट्री कार्यालय अकबरपुर का निरीक्षण किया था। वर्तमान डीएम सैमुअल पॉल एन ने अभी तक इस महत्वपूर्ण और लूट खोर व भ्रष्टाचार में अव्वल बैनामा कार्यालय की तरफ रुख ही नहीं किया है।
बीचण्बीच में अटकलें लगाई जाती है कि अब डीएम औचक निरीक्षण करेंगे तब करेंगे। अंत में कुछ भी नहीं होता है। इस बाबू के सबसे चहेते डीसी यादव सब रजिस्ट्रार का तबादला प्रोन्नति पाकर एआईजी के रूप में बाह्य जनपद में हो गया है। सोशल मीडिया को कई भुक्तभोगियों ने बताया कि इसका विरोध करने पर कार्यालय में तैनात बाबू यह भी धमकी देता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वह ऊपर तक रिश्वत देता है।
उप निबंधक कार्यालय में यूपी सरकार के भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा हवा हवाई साबित होता नजर आ रहा है। कार्यालय में तैनात बाबू लोगों को इतना डरा देता है कि वह शिकायत करने से भी घबराते हैं। सब रजिस्ट्रार ऑफिस के इस दबंग बाबू की शह पर अधिक पैसे लेकर स्टांप की बिक्री किये जाने की भी जोरदार चर्चा है। इस कार्यालय में अवैध वसूली का कारोबार जोरों पर है।
बीते वर्ष तत्कालीन डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने शिकायतें मिलने पर उप निबधंक कार्यालय अकबरपुर में औचक निरीक्षण किया था। कुछ दिन तक यहां के स्थिति कलेक्टर के भय से कुछ ठीक ठाक रही परंतु वर्तमान में रजिस्ट्री कार्यालय बैनामा दफ्तरद्ध की हालत पूर्व जैसी हो गयी। सभी मुलाजिम भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूब गये है।
सब रजिस्ट्रार विभाग की गैर मौजूदगी में विभागीय सभी कार्य इस चर्चित एंव प्रभावशाली लिपिक द्वारा मनमाने तरीके से संपादित किया जाता है।
