जिले के सम्माननीय बिजली चोरों की तरफ विभाग कत्तई नहीं देता ध्यान

जिले के सम्माननीय बिजली चोरों की तरफ विभाग कत्तई नहीं देता ध्यान

जिले में प्रति माह विद्युत राजस्व का लाखों का चूना लग रहा है

अभियान चलाकर इनकी जांच की जानी चाहिए 

अम्बेडकर नगर। बिजली विभाग के वर्तमान और निवर्तमान कर्मियों द्वारा लाखो की बिजली प्रति माह बिल्कुल मुफ्त इस्तेमाल की जाती है। इनके यहाँ मीटर नही और न ही बिल वसूली की सख्ती । आम आदमी के बिलों की वसूली में अंग्रेजी सरकार को भी मात करते हैं बिजली महकमा के अधिकारी। जिले के सैकड़ों ऐसे उपभोक्ता हैं जो या तो बिजली महकमे में काम करते हैं या फिर रिटायर हो चुके हैं। ये लोग हजारो रुपये ;प्रति उपभोक्ता द्ध की बिजली इस्तेमाल करते हैं लेकिन बिल एक पैसे का नहीं देते हैं।

महकमे के जे ई और अन्य अधिकारी इनकी तरफ देखता तक नहीं, अकबरपुर शहजादपुर में ही कई घर ऐसे हैं जहाँ हजारो रुपये की बिजली उपयोग में लायी जाती हैए बिल के नाम पर 0 देते हैं ये लोग। मीडिया भी इस तरफ देखकर अनजान सी बनी है। मीडिया की चुप्पी अवश्य ही शोचनीय है। कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ जरूर है।

Post a Comment

और नया पुराने