गोपी घाट पर उतरा स्वर्ग : देव दीपावली महोत्सव में उमड़ी भीड़, रंगोली प्रतियोगिता में उभरीं प्रतिभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मचायी धूम

गोपी घाट पर उतरा स्वर्ग : देव दीपावली महोत्सव में उमड़ी भीड़, रंगोली प्रतियोगिता में उभरीं प्रतिभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मचायी धूम


जौनपुर।
आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बने गोपी घाट नखास पर भव्य देव दीपावली महोत्सव के साथ रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन पूर्व की भांति इस वर्ष भी हुआ। शाही पुल के ठीक बगल स्थित इस घाट पर उपरोक्त आयोजन श्री संकट मोचन संगठन ;ट्रस्टद्ध के बैनर तले हुआ जिसका उद्घाटन लोटस ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती विदिशा जायसवाल एवं हिन्दू भगवा वाहिनी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके पहले अतिथिद्वय ने विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिभागियों द्वारा बनाये जा रहे रंगोली का अवलोकन किया जहां निर्णायक मण्डल की सदस्य भी मौजूद रहीं। 

इस मौके पर दोनों अतिथियों ने कहा कि इस आयोजन समिति के सभी कार्य सराहनीय व अद्वितीय रहते हैं जो जनपद में चर्चा का विषय बना रहता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने बताया कि देव दीपावली महोत्सव के बाबत सर्वप्रथम मां गोमती पूजन व महाआरती की गयी जिसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पूरे घाट सहित वहां स्थित मन्दिर को 11 हजार दीयों से सजाया गया था जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा। 

इस अवसर पर महामंत्री अजय सिंह नाविकए कोषाध्यक्ष सूरज निषादए संरक्षक रामजी जायसवालए बाबू लाल निषादए विमल गुप्ताए पन्ना लाल निषादए रविन्द्र निषादए डाण् मुकेश श्रीवास्तवए सूर्य नारायण पण्डाए संजय निषादए पूर्व सभासद लक्ष्मण बेनवंशीए विकास निषादए सोनू निषादए मुन्ना निषादए रामू निषादए रवि कुमारए उमेश यादवए सोनू गुप्ताए चन्दन निषादए सुरेश सोनकरए शनि निषादए मनोज ठेकेदारए राकेश निषादए सूरज विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी व रितेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने