प्रदीप जायसवाल चुने गये सचिव
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष गौरव सेठ की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र सेठ की देख.रेख में नगर के एक होटल में चुनाव हुआ जहां सर्वप्रथम सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नॉमिनेशन कमेटी के समक्ष किया गया। अध्यक्ष पद के लिये डाण् संदीप पाण्डेयए नीरज श्रीवास्तवए विशाल तिवारी एवं सचिव पद के लिये प्रदीप जायसवालए राजेश्वर मिश्र ने नामांकन किया। विशाल तिवारीए नीरज श्रीवास्तवए राजेश्वर मिश्र के नाम वापसी के बाद सर्वसम्मति से डाण् संदीप पाण्डेय को अध्यक्ष एवं प्रदीप जायसवाल को सचिव चुना गया।
तत्पश्चात् चयनित अध्यक्ष संदीप पाण्डेय ने चयन से पहले चुनाव समिति सहित संस्था के सदस्यों को अच्छे कार्यकाल के लिये अपने एजेण्डा द्वारा आश्वस्त किया। साथ ही संस्थाहित में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने की बात कही। इसी क्रम में अध्यक्ष गौरव सेठ को मण्डल.3 का मण्डल उपाध्यक्ष चयनित होने पर सभी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि संस्थाध्यक्ष की भूमिका ठीक उसी प्रकार होनी चाहियेए जैसे घर में एक पिता की होती है। निवर्तमान मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ ने बताया कि संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में निश्चित ही संस्था एक नया इतिहास रचेगा।
पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि संस्था संगठित कर जनपद ही नहींए वरन् मण्डल में भी संस्था का नाम रोशन करें। इस अवसर पर राकेश जायसवालए कृष्ण कुमार जायसवालए संजय गुप्ताए आकाश केसरवानीए सूर्यांक साहूए सर्वेश जायसवालए आरिफ अंसारीए रमेश श्रीवास्तवए सत्य प्रकाश जायसवालए आशुतोष जायसवालए दिलीप सिंहए संतोष अग्रहरि मेडिकलए दीपक वाधवाए प्रदीप सिंहए अतुल जायसवालए दिलीप जायसवालए शिवेंद्र सेठए रतन सीकरीए रामकृपाल जायसवालए राजकुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष हफीज शाह ने किया।
