रायबरेली। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनावी ताल ठोकना शुरू कर दिया है सोनिया गांधी के संसदीय सीट वाले ज़िले रायबरेली में बीएसपी ने अपना पहला प्रत्याशी घोषित कर कर दिया है ण्यहां भाजपा के कब्जे वाली विधानसभा सीट सरेनीसे ठाकुर प्रसाद यादव को प्रत्याशी घोषित किया हैण् पार्टी प्रत्याशी की घोषणा यहां पहुंचे बसपा के सेक्टर प्रभारी नौशाद अली ने कीण् सरेनी विधानसभा के बहाई गांव में आयोजित एक सभा के दौरान नौशाद अली ने प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा और सपा कांग्रेस को जमकर कोसाण् हाई गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य भीमराव अंबेडकर और सेक्टर प्रभारी लखनऊ मंडल नौशाद अली मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थेण्
यहां सैकड़ों की तादाद में जमा हुए कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मायावती के निर्देश पर हम आपके बीच ठाकुर प्रसाद को प्रत्याशी के तौर पर आपके हवाले करते हैंण् इन्हें विधायक बनाकर हमें वापस करनाण् बता दें कि ठाकुर प्रसाद 2017 में भी सरेनी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी थे और दूसरे स्थान पर रहे थेण्

