अमजद खान ने इस खलनायिका का दिया था आखिरी वक्त तक साथ

अमजद खान ने इस खलनायिका का दिया था आखिरी वक्त तक साथ


नई दिल्ली।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर अभिनेता अमजद खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। उनका जन्म 12 नवंबर 1940 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की ही थी। अमजद खान आरडी नेशनल कॉलेज में पढ़ते थे। कॉलेज में उन्होंने जर्लनल सेक्रेटरी का चुनाव भी जीता था। कॉलेज के समय से ही अमजद खान थिएटर से जुड़े हुए थे। जिसके चलते उनका शुरू से ही अभिनय की ओर रूझान रहा था।

अमजद खान भी बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम किया था। इसके बाद उन्होंने अब दिल्ली दूर नहींए माया और हिंदुस्तान की कसम जैसी फिल्मों में काम किया था। 

अमजद खान को हिंदी सिनेमा में असली पहचान बॉलीवुड की सदाबहार फिल्म शोले से मिली थी। यह फिल्म साल 1975 में आई थी। इस फिल्म में अमजद खान ने गब्बर सिंह का किरदार निभाया था जो आज तक काफी मशहूर है।


Post a Comment

और नया पुराने