दास्तान-ए-खानपुर शाहसुलेमपुर, गांव के वासियों ने डीएम के आगमन को लेकर बिछाये पलक पावड़े

दास्तान-ए-खानपुर शाहसुलेमपुर, गांव के वासियों ने डीएम के आगमन को लेकर बिछाये पलक पावड़े

सभी को इन्तजार है जिलाधिकारी के आगमन का

खानपुर शाहसुलेमपुर का क्या जगेगा नसीब यह जिलाधिकारी पर है निर्भर


अम्बेडकरनगर।
अकबरपुर विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम खानपुर शाहसुलेमपुर के ग्राम प्रधान द्वारा अपने खासम खास लोगों पर रहमो करम की बारिश करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांववासियों के अनुसार ग्राम प्रधान व उनके एक शिक्षित दोस्त दो मजरे वाले इस ग्राम सभा के निवासी उन्हीं लोगों पर रहम करते हैं जो लोग इन दोनों के द्वारा वांछित धन दे सकने में समर्थ है। लगभग 1800 वोटरों वाले इस गांव में विकास कार्य हुआ है। यह देखकर कहा ही नहीं जा सकता। यह गांव भारत के आजादी के पूर्व वाला गांव ही बना हुआ है।

अपात्रों को आवासए सरकारी जमीन पर अवैध कब्जेए तालाब पर अनाधिकृत कब्जा करवाना खानपुर शाहसुलेमपुर के ग्राम प्रधान व उनके प्रिय मित्र जुगल जोड़ी व सलाहकार की आदत में सुमार है। ऐसा करके ये लोग जहां सरकारी धन का स्व उपयोग करते हैं वहीं ग्राम वासियों के अधिकारों का हनन कर रहे है। गांव के कई गरीब मनरेगा मजदूर ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान व उनके मित्र इधर उधर की बातें करके गरीब मजदूरों को टरकाते है।

कई लोगों ने बताया कि खानपुर शाहसुलेमपुर के मनरेगा मजदूरों का पैसा भुगतान नहीं किया गया है। कागजों में फर्जी तरीके से दर्शाकर मजदूरी दिये जाने का उल्लेख किया गया है। अधिसंख्य गांव वालों ने शिकायत किया है कि गांव में  ना जाली हुए ना खड़ंजा हैए ना लाइट हैए ना साफ सफाई है। कहने का मतलब गांव में किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है।

गांव वालों का कहना है कि गांव के एक निवासी के लिए ग्राम प्रधान व विधिक जानकार उसके मित्र द्वारा रुचि लेकर मुख्य मार्ग से उसके घर तक लगभग 150.200 मीटर लम्बी सडक जिसकी चौड़ाई 10 फीट बनवाई गई है। इस सड़क का निर्माण कार्य गांववासी मनरेगा मजदूरी द्वारा किया गया है। गांव में एक मात्र यह सड़क ग्राम प्रधान के विकास कार्यों का नमूना है। इस सड़क का निर्माण कराकर सवर्ण जाति के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। बताया गया है कि इस मजरे में केवल चार घर ब्राम्हण परिवार है।

गांववासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि ग्राम खानपुर शाहसुलेमपुर ;जो जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर अकबरपुर.बसखारी मार्ग पर स्थित कुर्की बाजार के आगे 2 किमी मीटर दूर सड़क के दक्षिणद्ध का स्वयं निरीक्षण कर सच्चाई से वाकिफ हो..........................

Post a Comment

और नया पुराने