अंबेडकरनगर: सड़क हादसे में हुई युवा सिपाही शक्ति सिंह की मौत, महकमें में शोक की लहर

अंबेडकरनगर: सड़क हादसे में हुई युवा सिपाही शक्ति सिंह की मौत, महकमें में शोक की लहर

अंबेडकरनगर। हंसवर थाना में तैनात पुलिस आरक्षी 26 वर्षीय शक्ति सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।इससे पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

विवरण अनुसार, मृतक सिपाही शक्ति सिंह उम्र 26 वर्ष थाना हंसवर में डायल 112 पर तैनात था। एक वैवाहिक कार्यक्रम से वह अपनी मोटरसाइकिल से रात्रि में लौट रहा था, अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक शक्ति सिंह 2015 में पुलिस महकमें में सिपाही के तौर पर नियुक्त हुआ। वह अमेठी जनपद के जैतराय बड़गांव का निवासी था। शक्ति सिंह अपनी माता-पिता की एकलौती संतान था। उसके सड़क हादसे में मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने युवा सिपाही शक्ति सिंह की सड़क हादसे में हुई मृत्यु पर शोक जताया है। 


Post a Comment

और नया पुराने