हैदराबाद में ओमिक्रॉन के 3 नए मामले सामने आए

हैदराबाद में ओमिक्रॉन के 3 नए मामले सामने आए


तेलंगाना के हैदराबाद
में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के तीन मामलों का पता चला है। इन 3 संक्रमितों में एक 7 वर्षीय बच्‍ची भी शामिल है जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

तेलंगाना के हैदराबाद में नए पाए गए ओमिक्रॉन के मरीजों में केन्या के एक 24 वर्षीय नागरिक और सोमालिया के एक नागरिक के हैदराबाद पहुंचने के बाद मामले सामने आए। एक और सात वर्षीय, जो कोलकाता से फ्लाइट में आई है, दराबाद आने पर नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के लिए टेस्‍ट किया गया जिसमें उसकी पॉजिटिव रिपोर्टआई है। तेलंगाना सरकार ने पश्चिम बंगाल को इसकी जानकारी दे दी है।

प्रदेश सरकार ने 'ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर, अन्य उपायों के साथ, हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परीक्षण तंत्र को मजबूत किया है। इसमें कहा गया है कि 11 देशों से आने वाले यात्रियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जा रहा है, जिन्हें केंद्र द्वारा जोखिम की श्रेणी में घोषित किया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने