मेरा घर कोरोना का हॉटस्पॉट नहीं है : करण जौहर

मेरा घर कोरोना का हॉटस्पॉट नहीं है : करण जौहर


बॉलीवुड फिल्‍म निर्माता
निर्देशक करण जौहर की पार्टी के बाद बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर और कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। जिसके बाद करीना कपूर को जहां कोरोना की सुपर स्‍प्रेडर कहा जा रहा वहीं करण जौहर की पार्टी को कोरोना का हॉटस्‍पॉट होने का आरोप लगाया जा रहा था। बुधवार को करण जौहर ने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक पोस्‍ट शेयर कर इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

करण जौहर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर मैसेज शेयर करते हुए लिखा उन्होंने और उनके परिवार के सभी सदस्‍यों ने कोरोना का टेस्‍ट करवाया सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिल्‍म निर्देशक करण जौहर ने ये भी कहा 8 लोगों का इकट्ठा होना कोई पार्टी नहीं है और उनका घर कोरोना हॉटस्पॉट नहीं है।

Post a Comment

और नया पुराने