पटरे का पुल बना जान जोखिम में डाल आवागमन कर रहे हैं ग्रामीण

पटरे का पुल बना जान जोखिम में डाल आवागमन कर रहे हैं ग्रामीण


अम्बेडकरनगर।
अधिकारियों की अनसुनी के बाद माइनर पर पुलिया नहीं बनी तो आवागमन करने के लिए ताजपुर व आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीणों ने पटरे की पुलिया बना दी। जान जोखिम में डालकर प्रतिदिन पटरे से होकर गुजरने वाले ग्रामीणों ने गत दिवस ही सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी तक मामला पहुंचाया। डीएम ने गंभीरता से मामले को लेकर एसडीएम को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बीते दिनों राजस्वकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। 

साथ ही आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पुलिया का निर्माण कर दिया जाएगा।अकबरपुर तहसील अंतर्गत कोटवा किरौनी ग्राम पंचायत के मजरा ताजपुर के ग्रामीणों को आवागमन करने के लिए एक माइनर से होकर गुजरना पड़ता है। संबंधित माइनर पर पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में ग्रामीणों ने सुचारु आवागमन करने के लिए माइनर पर पटरा रख दिया। प्रतिदिन पटरे से होकर जान जोखिम में डालकर ग्रामीण आवागमन कर रहे थे। पटरे से होकर न सिर्फ ग्रामीण पैदल आवागमन कर रहे थे, बल्कि उनकी साइकिल व बाइक भी इसी पटरे पर से होकर गुजरती है। बरसात के दिनों में या फिर माइनर में पानी आने के बाद कई बार असहज स्थिति से ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। 

माइनर पर पुलिया का निर्माण कराने की मांग को लेकर कई बार ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गत दिवस ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन को अवगत कराया था। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिया निर्माण के लिए एसडीएम सदर को जरूरी कदम उठाए जाने का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पुलिया निर्माण करा दिया जाएगा। 

Post a Comment

और नया पुराने