शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान


अम्बेडकरनगर।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के आदेशानुसार जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने, आम जनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों द्वारा गरुण वाहिनी टीम के माध्यम से पर्याप्त पुलिस बल के साथ बार्डर से लगे बैरियर, बैंक एवं बैंको के आस-पास संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना मास्क घूमने वाले लोगों की सघन चेकिंग कर चालान किया जा रहा है। साथ ही कोविड-19 की तीसरी लहर के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन पालन/बचाव के लिये जागरूक भी किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने