अम्बेडकरनगर। अकबरपुर-फैजाबाद-लखनऊ रेल प्रखण्ड के अरियौना व इर्द-गिर्द के अन्य गांवों के ग्रामीणों ने एकत्र होकर किसान एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को रेलवे लाइन से हटाकर ट्रेन को रवाना करवाया। प्रदर्शनकारी क्षेत्रीय ग्रामीण अण्डर पास बनाने की मांग कर रहे थे।
विवरण अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरियौना गांव और आस-पास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से रेलवे से अण्डर पास बनवाने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार की प्रातः भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लखनऊ जा रही किसान एक्सप्रेस को रोक कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने भीड़ को रेलवे ट्रैक से हटाकर ट्रेन को रवाना किया। मामला अकबरपुर थाना कोतवाली क्षेत्र का है।