कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर, रिया कपूर

कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर, रिया कपूर


देश में एक बार
फिर कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स हाल ही कोरोना की चपेट में आ चुके हैं वहीं अब अर्जुन कपूर समेत कई फिल्‍मी हस्तियां की कोविड 19 टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

बता दें अर्जुन कपूर को पहली बार सितंबर 2020 में कोरोना हुआ था और उसके बाद ठीक हो गए थे वहीं एक साल बाद वो फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अर्जुन कपूर समेत रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में ये सभी लोग आइसोलेशन में हैं और डॉक्‍टर उनका इलाज कर रहे हैं।

बता दें इससे पहले जब 2020 में अर्जुन कपूर कोरोना की चपेट में आए थे तो उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट लिखी थी जिसमें उन्‍होंने कहा था कि मेरी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कृपया जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो लोग अपना कोरोना टेस्‍ट करवा लें। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए मैं पहले ही धन्‍यवाद देता हूं।

गौरतलब है कि दिसंबर माह में महाराष्‍ट्र और राजधानी मुंबई में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के केस भी बढ़ रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने