पाक्सो में वांछित अभियुक्त को भेजा जेल

पाक्सो में वांछित अभियुक्त को भेजा जेल


अम्बेडकरनगर। जिले के कटका थाना अन्तर्गत रफीगंज चौकी पुलिस ने पाक्सो के एक आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

बताया गया है कि थाना कटका अन्तर्गत रफीगंज बाजार निवासी आनन्द गुप्ता उर्फ बोनी मु.अ.सं. 133/21 धारा-363, 366, 376 आईपीसी व 3/4 पौक्सो में वांछित चल रहा था। जिसे रफीगंज पुलिस चौकी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सरोज ने किया। पकड़े गये पाक्सो के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक
हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

Post a Comment

और नया पुराने