तक्षशिला एकेडमी (रूट्स) के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने निकाली जलवायु संरक्षण सम्बन्धी रैली

तक्षशिला एकेडमी (रूट्स) के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने निकाली जलवायु संरक्षण सम्बन्धी रैली


नुक्कड़ नाटक व गीत प्रस्तुत कर बच्चों ने किया सबको जागरूक

अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय अकबरपुर के जौहरडीह मोहल्ले में स्थित तक्षशिला एकेडमी (रूट्स) के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शुक्रवार 17 दिसम्बर 2021 को क्लाइमेट चेंज कैम्पेन रैली निकाल लोगों को जलवायु संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जलवायु संरक्षण के बावत जानकारी दी व स्वच्छता से सम्बन्धी गीत भी प्रस्तुत किया। 


तक्षशिला एकेडमी (रूट्स) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा सिंह व स्काउट मास्टर बादल विश्वकर्मा के नेतृत्व व आदित्य जायसवाल की देख-रेख में कब बुलबुल (छात्र-छात्राओं) द्वारा निकाली गई जलवायु संरक्षण सम्बन्धी रैली स्कूल से चलकर अकबरपुर नगर भ्रमण करते हुए पटेलनगर तिराहे पर समाप्त हुई। रैली के दौरान बच्चों ने अपने हाथों में जलवायु संरक्षण से सम्बन्धित स्लोगन लिखी हुई तख्तियाँ व बैनर लेकर नारे लगाये। तदुपरान्त नन्हें-मुन्नों ने पटेलनगर तिराहे पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जलवायु परिवर्तन व इससे होने वाली हानियां तथा जलवायु संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दिया। बच्चों ने स्वच्छता से सम्बन्धी गीत भी प्रस्तुत किया। 


स्कूल की इस रैली में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का परिवहन महकमे के संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) विपिन कुमार मुख्य अतिथि व जिला मुख्यायुक्त (उ.प्र.) स्काउट एवं गाइड डॉ. श्रीमती तारा वर्मा (विशिष्ट अतिथि) ने उपस्थित उत्साहवर्धन किया। तक्षशिला एकेडमी (रूट्स) के बच्चों द्वारा निकाली गई क्लाइमेट चेंज कैम्पेन (जलवायु संरक्षण) रैली हेतु बच्चों का मार्गदर्शन करने और इसकी सफलता के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सर्वश्री आदित्य जायसवाल, दीपक मिश्रा, विकास तिवारी, चन्द्रप्रभा सिंह, अंजली यादव, दीपा कश्यप, कुसुम यादव आदि ने अपना भरपूर योगदान दिया। 

Post a Comment

और नया पुराने