व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु गोष्ठी का आयोजन

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु गोष्ठी का आयोजन


अम्बेडकरनगर।
जिले के व्यापारियों की समस्या के समाधान हेतु अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय द्वारा व्यापारियों के साथ पुलिस कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर अमित सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के विभिन्न व्यापार मंडल, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान उनकी शिकायतों/ सुरक्षा से संबंधित समस्त पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने एवं सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय व संयुक्त निदेशक अभियोजन के नेतृत्व में विवेचकों को विवेचना संबंधी बिंदुओं एवं वैज्ञानिक तरीको को लागू करने के सम्बन्ध में विधि विशेषज्ञों को बुलाकर पुलिस कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 30 विवेचकों (थानाध्यक्ष) एवं उपनिरीक्षकों ने प्रतिभाग किया। 

Post a Comment

और नया पुराने