उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते राज्य में स्कूलों को 15 फरवरी 2022 तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी करते हुए बताया गया कि स्कूल बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेंगे.
ऑनलाइन क्लासेस रहेंगी जारी
उत्तर प्रदेश के अलावा भारत के अन्य राज्यों में भी कोरोना वायरस के मामलों में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. जिस कारण कई राज्यों ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया तो वहीं कई राज्यों में बोर्ड की कक्षाओं के लिए ही स्कूलों को खोलने का फैसला लिया.
राज्य में डेली के 10 हजार मरीज
उत्तर प्रदेश में एक जनवरी से ही कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है. पिछले तीन दिनों में मरीजों की संख्या में कमी आई, लेकिन डेली मरीजों की संख्या फिर भी 10 हजार से ज्यादा ही हो रही है.