अम्बेडकरनगर : सीओ सिटी और आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर : सीओ सिटी और आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण


अम्बेडकरनगर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक अकबरपुर प्रदीप मिश्रा, उप जिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल तथा चौकी प्रभारी गुड्डू जोशी पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से शुक्रवार को शराब की दुकानों की चेकिंग की। दुकानों पर शराब के स्टॉक का सत्यापन किया गया। हालांकि इस दौरान कुछ भी अवैधानिक नहीं मिला। 


इस दौरान दुकानदारों को अनियमितता मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।सीओ सिटी और आबकारी निरीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा  अवैध शराब, स्टॉक से ज्यादा रखने व ओवर रेटिंग शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। बता दें विधानसभा चुनाव को देखते हुए आबकारी निरीक्षक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सरकारी शराब के कारोबार से सबसे ज्यादा सरकार को राजस्व पहुंचाता है। जिसकी आड़ में कुछ दुकानदार अपने निजी फायदे के लिए दुकानों में अत्यधिक स्टॉक रखकर शराब ओवर रेटिंग बेचने का काम करते हैं। 


इसी को मद्देनजर रखते हुए अकबरपुर शहर में  पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सरकारी लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानों पर चैकिंग की और या अभियान बराबर चलता रहेगा। अकबरपुर सर्किल में कहीं भी ओवर रेटिंग और अवैध रूप से शराब बेचे तथा अन्य जनपद से शराब लाकर बेचे जाने की सूचना अगर किसी के द्वारा दी जाती है तो उसको गोपनीय रखा जायेगा तथा कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने