उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने पांच साल में यूपी के हर तबके का विकास है। पार्टी के उम्मीदवार व कार्यकर्ता पार्टी द्वारा किए गए विकास के मुद्दे को जनता के पास जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया पार्टी सभी सीट पर जीतकर कमल खिलाएगी।
2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की पांच विधानसभा सीट में दो पर ही बीजेपी जीत दर्ज कर सकी। टाण्डा विधानसभा से संजू देवी और आलापुर से अनीता कमल ही कमल खिला सकी। जबकि कटेहरी, अकबरपुर व जलालपुर में पार्टी उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। इन सीटों से बीएसपी नेताओं ने जीत दर्ज की थी।
अकबरपुर ऐसी
विधान सभा सीट है, जंहा अब तक कमल नहीं खिल सका है। 2017 के चुनाव में यंहा पार्टी के उम्मीदवार चन्द्रप्रकाश वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि इस बार चन्द्र प्रकाश वर्मा ने बीजेपी को छोड़कर हाथी निशान से चुनाव लड़ेंगे।
2007, 2012 में नहीं खुला पार्टी का खाता
पिछले दो विधानसभा 2007 और 2012 की बात करें तो दोनों चुनाव में बीजेपी अपनी खाता नहीं खोल सकी थी।कई सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार बुरी तरीके से हार गए थे, लेकिन 2017 के चुनाव में पार्टी के दो उम्मीदवार ने जीत दर्ज आशा की किरण जगाई है।