अम्बेडकरनगर : गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन में किया गया ध्वजारोहण

अम्बेडकरनगर : गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन में किया गया ध्वजारोहण


अम्बेडकरनगर।
बुधवार को गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम पुलिस लाइन में धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने परेड में गजब की कदम ताल दिखाकर कार्यक्रम में शामिल लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

मुख्य अतिथि जिला अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड की सलामी ली। चुनावी आचार संहिता के चलते इस बार कार्यक्रम से जनप्रतिनिधियों को दूर रखा गया। परेड के कमांडर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार रहे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रभाव का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बैठाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी लेने के बाद सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई एवं सभी पुलिस अधिकारी गणों को अपना कार्य निष्पक्ष, निडर एवं भ्रष्टाचार रहित करने के निर्देश दिए।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले लोगो को पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जिले में अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली सर्विलांस और एसओजी टीम सहित थानों से चिन्हित किए गए दरोगा व सिपाहियों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया। 

इसी के साथ कलेक्ट्रेट में स्थित सभी सरकारी दफ्तरों पर भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ रुकमणि बर्मा, सीओ संतोष कुमार सीओ जगदीश लाल टमटा सीओ के के शुक्ला ट्रैफिक प्रभारी शिव दीपक सिंह तथा जनपद के समस्त थाना प्रभारी और अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने