अम्बेडकरनगर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ नेता जनों द्वारा भाजपा मिशन 2022 में जिन नारों के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। उसका प्ले कार्ड के माध्यम से लोकार्पण किया गया। अकबरपुर विधानसभा में निवर्तमान सांसद हरिओम पांडे कटेहरी बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी भीटी में पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह मिंटू जी टांडा विधानसभा में टांडा बाजार में विधायक संजू देवी, मेडिकल चौराहा पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा और आलापुर विधान सभा के रामनगर बाजार में विधायक अनीता कमल जी, राजेसुलतानपुर में जिला महामंत्री सुरेश कनोजिया,जलालपुर विधानसभा में विधानसभा के प्रभारी गोकर्ण द्विवेदी, नेवादा में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर, कर्बला कासिमपुर चौराहे पर पूर्व जिला मंत्री विकास तिवारी बसखारी में विकास मोदनवाल,शुकुल बाजार में रूद्र प्रसाद उपाध्याय,हंसवर में मनोज मिश्रा आदि के द्वारा लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा भारतीय जनता पार्टी अपनी कथनी और करनी में विश्वास करती है जो कहा सो किया भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र में किए गए उत्तर प्रदेश यूपी मांगे फिर भाजपा सरकार को लेकर आम जनमानस में सकारात्मक चर्चा है आज उत्तर प्रदेश में गुंडाराज भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है उत्तर प्रदेश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है आम जन का विश्वास भाजपा के प्रति बड़ा है गरीबों को आवास करुणा के संकट में गरीब परिवारों को निशुल्क राशन निशुल्क वैक्सीन लगाकर सरकार ने आम जनमानस को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है इन सब मुद्दों के साथ भारतीय जनता पार्टी मिशन 2022 में फिर से एक बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प आम जनमानस के आशीर्वाद से पूरा करेगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जनपद के विभिन्न बाजारों में जारी किए गए प्ले कार्ड कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,चंद्रिका प्रसाद, डाक्टर संतोष सिंह, संजय सिंह, पंकज वर्मा, जावेद मालिक, शिव पूजन राजभर, रमेश यादव, शिव पूजन वर्मा, शिवम गुप्ता, अनुराग जायसवाल, भूपेश तिवारी, पिंटू शुक्ला, गौतम उपाध्याय, प्रबाल देव राय, हितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।