अम्बेडकरनगर : आवारा पशुओं को ग्राम पंचायत सचिव ने भेजा गौ संरक्षण केंद्र

अम्बेडकरनगर : आवारा पशुओं को ग्राम पंचायत सचिव ने भेजा गौ संरक्षण केंद्र


अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रामनगर विकास खंड के ग्राम सभा आमा दरवेश पुर एवं ग्राम सभा मंसूरगंज में आवारा/घुमंतू किस्म के जानवरों को स्थानीय लोगों तथा ग्राम पंचायत सचिव विवेक श्रीवास्तव के सहयोग से अखलासपुर गौशाला में भेजा गया।  

जिलाधिकारी द्वारा उठाए गए इस कदम की कृषक भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि उनकी फसलें अब सुरक्षित हैं। रामनगर ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी सुभाष चंद सरोज ने बताया की स्थानीय लोगों के सहयोग से और ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा घुमंतू/आवारा जानवरों को अखलासपुर गौशाला भेजा जा रहा है जिससे कि फसलों को नुकसान ना होने पाए। उन्होंने कहा कि किसान अपने ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से घुमंतू/आवारा किस्म के जानवरों की जानकारी दे सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने