अंबेडकर नगर। तहसील जलालपुर के जीवत मंडल में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष- रामप्रकाश यादव व अमरनाथ सिंह, की उपस्थिति में सूर्य के उत्तरायण होने पर 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बूथ अध्यक्ष गिरधारी निषाद , की अध्यक्षता में खिचड़ी का सहभोज कार्यक्रम दलित बस्ती में अप्रतिम नारायण के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में गांव के दलित समाज के शिवनाथ, राम अवध, रामनरेश, ठाकुर दीन, सुरेश, हरदीप , शिवकुमार, प्रमोद, अजीत बर्मा, त्रिवेणी निषाद, भरत निषाद, मास्टर बृजलाल, रामेश्वर विश्वकर्मा, रजनीकांत, रोहित, अजय, सोहन, विजय इत्यादि लोग प्रमुख रूप से सहभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा आज से दिन बढ़ेगा, अंधेरा छटेगा प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है आमजन का उद्धार हो रहा है ।सर्व समाज की एकजुटता से विकास की के लिए और मजबूती मिलेगी।सबका साथ सबका विकास आपसी प्रेम से मिलने जुलने से भाई चारा से सर्व समाज का विकास निश्चित रूप से होगा।