आश्रय स्थल में लगभग 100 बेड तैयार किए गए हैं, जिसमें किसी भी समय 100 लोगों को रहने की व्यवस्था रखी गई है। आश्रय स्थल के अंदर ही रहने वाले व्यक्तियों को खाने की व्यवस्था ,इलाज की व्यवस्था की तैयारी की गई है। इसका निर्माण सीएनडी एस नामक कार्यदाई संस्था के द्वारा किया गया है।
मंडलायुक्त द्वारा भवन के तीनों फ्लोरों के विभिन्न बेडो तथा शौचालयो का जायजा लिया गया। सभी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक पाई गई। महोदय के निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में दो लोग रहते हुए पाए गए तथा उनसे वार्ता भी किया गया उन लोगों ने बताया कि यहां रहने के लिए सभी व्यवस्थाए बहुत अच्छी हैं।
अधिशासी अधिकारी बीना सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि और बाकी लोग शाम के समय रहने के लिए आते हैं।भवन की गुणवत्ता को मंडलायुक्त महोदय द्वारा संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ,मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा , अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कन्नौजिया , उप जिलाधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर श्रीमती बीना सिंह मौके पर उपस्थित रहे।